बुधवार, 25 मार्च 2020

Symptoms & Causes of Diabetes (मधुमेह के लक्षण और कारण )

प्रिये मित्रो, आज हम Symptoms & Causes of Diabetes (मधुमेह के लक्षण और कारण ) के बारे में जानकारी जानकारी प्राप्त करते है। मधुमेह आज की बड़ी ज्वलन्त समस्या है। मधुमेह, बहुमूत्र मूत्र शर्करा, डायबिटीज आदि नामो से पुकारे जानेवाले इस रोग की व्यापकता सर्वविदित है।यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। विश्व में मधुमेह के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अनुमान लगाया जाता है कि सारी  दुनिया में प्रतिवर्ष १० लाख से अधिक नए रोगी बनते जा रहे है। आइये इस सर्वसधारण। सर्वसुलभ, सर्वव्यपाक किन्तु साइलेंट किलर रोगो में शमिल इस महारोग के बारे में कुछ महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जाय।
Symptoms & Causes of Diabetes

 Symptoms of Diabetes (मधुमेह के लक्षण)


शुगर या मधुमेह (Diabetes) मरीज़ के ब्लड शुगर के स्तर (Blood Sugar Level) के आधार पर पहचाना जाता है।तो सबसे पहले यह समझ लेना जरूरी है कि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं। मधुमेह के सबसे आम संकेतो में निम्नलिखित प्रमुख है:-

Top 21 Symptoms of Diabetes: 

  1. भूख का अत्यधिक बढ़ जाना 
  2. अधिक मात्रा में बार अब्र पेशाब होने लगना 
  3. रोगी को थकन और शिथिलता बनी रहना 
  4. फोड़े फुंसियों का अधिक निकलना। खासकर जांघों, जननांगो, पेशाब की जगह खुजली अधिक होती है। 
  5. आँखों से धुंधला दिखाई देने लगता है। चश्मे का नंबर  बढ़ जाता है। 
  6. टांगों पैरो पर चीटियाँ चलती महसूस होता है। 
  7. पिंडलियों और एड़ी में दर्द बना रहता है। 
  8. रात  में सोते समय या दिन में चलते समय पिंडलियों में ऐठन होती है। 
  9. शरीर पर हुए जख्म देर तक सही न होता है। 
  10. खुले में पेशाब करने पर पेशाब के आस पास चीटियां जम जाती है। 
  11. प्यास अधिक लगती है और गला सूखा महसूस होता है। 
  12. रोगी के मुँह और शरीर से अजीब सी बदबू आने लगती है। 
  13. कोमा की अवस्था में रोगी का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, रोगी खड़ा नहीं हो पाता है। 
  14. रोग के अत्यधिक बढ़ जाने पर चक्क्रर आने लगते है। 
  15. रक्त में कोलेस्ट्रॉल की भी मात्रा बढ़ जाता है। 
  16. महिलाओं के जनंनाग में सूजन हो जाता है। 
  17. मूत्र मार्गो और जननांगों पर फंगल इंफेक्शन हों जाता है। 
  18. रोग के अत्यधिक बढ़ने पर दिल का दौरा होने की संभावना  बढ़ जाती है। 
  19. किसी किसी को स्नायु विकृति होकर लंकवा भी हो जाता है। 
  20. डायबिटीज होने पर अचानक वजन कम हो जाता है. तो अगर आपका वजन तेजी से कम हुआ है तो यह गौर करने वाली बात है। 
  21. रोग के अंतिम अवस्था में किडनी और लिवर काम नरना बंद कर  देते है। 

Causes of Diabetes:

मधुमेह होने के निम्नलिखित कारण होते है: 
  1. आनुवंशिक कारण: मधुमेह के उत्पत्ति में वंश परम्परा एक मुख्य कारण मन जाता है। जिन लोगों के परिवार में मधुमेह का इतिहास होता है, उनमें इस रोग की सम्भावना अधिक होती है। कई मामलों में देखा गया है की एक पीढ़ी मधुमेह से बच जाती है, पर दूसरी पीढ़ी में रोग दूबारा उभर आता है। 
  2. मोटापा: मोटापे के साथ मधुमेह का गहरा सम्बन्ध देखा गया है। मोटापे का स्पस्ट वजह है ज्यादा भोजन करना और कम शरीरिक मेहनत। अधिक वसा इन्सुलिन को ठीक प्रकार से काम करने में बाधा पहुंचाती है। इससे इन्सुलिन पैदा करने की क्षमता धीरे धीरे कम होने लगती है। 
  3. असुंतलित जीवन शैली: गतिहीन जीवनशैली, अधिक भोजन के साथ अनियमित एवं असंतुलित भोजन भी मधुमेह का एक मुख्य कारण है। संतृप्त वसा (Saturated fatty acid) का अधिक प्रयोग और शक़्कर और अधिक मात्रा में जंक फूड का अधिक सेवन भी  मधुमेह उत्पन कर  सकता है। परिष्कृत कार्बोज अधिक लेने से मधुमेह होने की सम्भवना बढ़ जाती है। 
                                इसके आलावा स्नायविक थकान, तनाव, भावात्मक असुरक्षा और Cortisone and Steroids Drugs का अधिक सेवन, बुढ़ापा आदि अन्य कारण है जो मधुमेह के लिए उत्तरदायी हैं। उच्च रक्तचाप और उच्च कॉलेस्ट्रॉल भी मधुमेह के जोखिम कारक हैं। 
धन्यवाद,


You might also like :

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...